जौनपुर: डॉ.आशीष गौतम का जिले में हुआ स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के जिलाध्यक्ष राकेश ने संभाली थी कमान
जौनपुर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम अपने एकदिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जनपद में पहुँचे। उनके जनपद में आगम पर सेवा मिशन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, संयोजक संजय सिंह ने अपनी टीम के साथ आशीष का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
पूर्व विधायक जफराबाद हरेंद्र सिंह के पुत्र डॉ. हर्षित विक्रम सिंह के आकस्मिक निधन के उपरांत ग्राम सहमलपुर स्थित निवास पर पहुंचकर आशीष ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके उपरांत ग्राम बिरमपुर में अरु ण सिंह के आवास व त्रिलोचन में बैठक की गई। आशीष ने बैठक कर मिशन परिवार हरिद्वार द्वारा संचालित माँ गंगा भोजनालय (कुष्ट रोगियों, असहाय व जरूरतमन्दों का भोजनालय) के लिए 200 क्विंटल से अधिक प्राप्त अनाज के लिए सभी को धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया।
उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों को समर्पित आगामी कार्यक्रम 26 से 31अक्टूबर 2023 छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ''जाणता राजा'' (वि·ा का सबसे बड़ा ऐतिहासिक महानाट्य) के संदर्भ में सभी को बताया एवं विचार विमशर््ा किया। सेवा मिशन के सदस्यों के साथ त्रिलोचन स्तिथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर शिव जी की पूजा अर्चना की गयी।
इस अवसर पर काशी अंचल के संयोजक डॉ नंदलाल सिंह, सुभाष अग्रहरि, संजय अस्थाना, श्यामरतन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव समेत मिशन परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

.jpeg)




%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)