जौनपुर: जन चौपाल में ग्रामीणों को अधिकारियों से मिला आश्वासन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डीएम के न पहुंचने पर फरियादी हुए मायूस
जफराबाद जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के अहमदपुर गांव में शुक्रवार को पंचायत भवन पर जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में ग्रामीणों की कई अन्य आवश्यक कार्यो के तत्काल कराये जाने की मांग किया। जिसपर बीडीओ अस्मिता सेन ने जल्द से जल्द करवाने का आ·ाासन दिया। पंचायत भवन पर सुबह से ही ग्रामीण जमा होने लगे थे। गांव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से अपनी गुहार लगाने के इंतजार में थे। दोपहर एक बजने के बाद जिलाधिकारी के न आने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मायूस हो गए। चौपाल में समाजकल्याण अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही उप कृषि प्रतिसार अधिकारी, डॉ रमेशचन्द्र यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ परमहंस राय, समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल में राशन कार्ड में नाम के सुधार, कृषि सम्बन्धी जानकारी, आवास के लिए अप्लाई करना,पेंशन, सहित अन्य कार्यो के पात्रों अपात्रों की जानकारी तथा लाभ कैसे मिलेगा सभी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान आधा दर्ज लोगों को उनके प्रधानमन्त्री आवास की प्रतीकात्मक चाभी सौपी गयी। कार्यक्रम में एडीओ आइएसबी आशीष त्रिपाठी, प्रभारी एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर,सन्दीप कुमार,अमूल्य सिंह, सर्वेश सिंह, प्रधान बच्चूलाल शर्मा, मनोज सिंह,सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)