वाराणसी: मंतसा और गौरव गुप्ता को दोहरा खिताब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। इंग्लिशिया लाइन स्थित चंद्र त्रिपाठी क्रीड़ा कक्ष में रविवार को लक्ष्मी देवी समर कैरम लीग का समापन हुआ। मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह लीग वाराणसी कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित की गई थी। मंतसा इकबाल और गौरव गुप्ता ने दोहरा खिताब जीता। मिश्रित युगल में गौरव गुप्ता और रितंभरा की जोड़ी जीती।
महिला युगल में मंतसा इकबाल और अंजलि केशरी की जोड़ी विजेता बनी। महिला एकल में मंतसा इकबाल अव्वल रहीं। पुरुष एकल के फाइनल में गौरव गुप्ता विजयी रहे। पुरुष युगल में गौरव गुप्ता और अश्वनी चक्रवाल की जोड़ी विजेता बनी। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक और आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अशोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने की। संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह ने किया। चीफ रेफरी रमेश कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की रिपोर्ट रखी। धन्यवाद ज्ञापन रवि आर्या ने किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |