मुंबई: सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच का 30वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सामाजिक, साहित्यिक, जागरुकता मंच के तत्वाधान में गूगल मीट पर 30वां स्थापना दिवस कवि सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने स्थापना दिवस एवं संस्थापक संजय सिंह चंदन के जन्मदिन पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। लगभग 67लोगों की उपस्थिति रही। 46 मनीषियों ने अपनी रचना और कविता पढी। आयोजन की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार और गजलकार मुम्बई से डॉक्टर सागर त्रिपाठी ने किया। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रयागराज से प्रसिद्ध आध्यात्मिक योग गुरू आदरणीय अर्जुन धर द्विवेदी उपस्थित रहे।
संचालन की भूमिका में डा उमेशचंद्र शुक्ल ने अपना सुन्दरतम संचालन किया।कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए नोएडा से आ. रश्मि कमल ने माँ सरस्वती वंदना करके मंच पर माँ सरस्वती को आह्वाहित किया।इस गोष्ठी में कोलकोत्ता, झारखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मुम्बई, बोइसर पालघर, फरीदाबाद हरियाणा से अनेकानेक मनीषियों ने अपनी उपस्थिति से सभी को अभिभूत कर दिया।गायन वादन और संगीत की छटा विखेरते हुए इस आयोजन में चार चाँद लगा दिया।
सभी का स्वागत करते हुए संस्था के अध्यक्ष भोलानाथ तिवारी ने सभी उपस्थित को प्रणाम किया।सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच के सचिव डा कृपाशंकर मिश्र ने संस्था के उद्देश्य और उसके 30वर्षों की प्रगति पर प्रकाश डाला। प्रमुख अतिथि और अध्यक्ष ने अपनी रचनाओं के साथ अपना अध्यक्षीय संबोधन दिया। साहित्यिक संस्था के मीडिया सचिव, कवि, पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि संस्थापक आदरणीय संजय सिंह चंदन ने सभी के प्रति आभार और धन्यवाद किया। संस्था ने सभी सहभागियों को सम्मान पत्र देकर उपस्थित मनीषियों का सम्मान किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Ad |