विरार: व्यापारी पर तेजाब से हमला, 3 गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वसई। अपराध शाखा क्रमांक 3, विरार पुलिस ने एक व्यापारी पर तेजाब से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मस्तान उस्मान शेख, संकेत परमेश्वर शर्मा और जयेश राकेश तरे है। पुलिस द्वारा विरार पूर्व के गोपचरपाड़ा में रहने वाले एलईडी के व्यापारी मोबिन असमत शेख रात 10.30 बजे अपनी एक्टिवा से जा रहे थे। अभी दो अज्ञात लोगों ने पीछे से उनके ऊपर प्लास्टिक में भरा तेजाब फेंका, जिसके चलते मोबिन शेख घायल हो गए। शेख की शिकायत के बाद विरार पुलिस ने 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
पुलिस द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ से पता चला कि मस्तान उस्मान शेख ने वैवाहिक विवाद के चलते संकेत और जयेश को 4 लाख रुपए की सुपारी देकर व्यापारी मोबिन पर तेजाब से हमला कराया। पुलिस को 48 घंटे में मिली सफलता ,पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे और सहायक पुलिस आयुक्त अमोल मांडये मार्गदर्शन तथा अपराध शाखा क्रमांक 3 के पुलिस निरीक्षक प्रमोद वडाख के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक शिवाजी खाड़े, उमेश भागवत, अशोक पाटिल, मनोज चव्हाण तथा अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रियता के चलते मिली।