जौनपुर: पेट से निकला 14 किलो का ट्यूमर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। स्थानीय नगर के एक निजी चिकित्सालय में आपरेशन के दौरान एक 55 वर्षीया महिला के पेट से 14 किलो का ट्यूमर निकला। मालूम हो कि ग्राम डेड़ुवाना निवासिनी विधवा बदामी देवी बनवासी 55 पिछले दो वर्षों से पेट के दर्द से परेशान रहती थी। सोमवार को पीडि़ता अपने असहनीय पेट दर्द का इलाज कराने धिराजी हास्पिटल सरायबीरू केराकत में पहुंच कर दिखाया डॉ. एस पी यादव को दिखाया। डॉ. ने एक्सरे निकलवाकर देखा तो उसके पेट में ट्यूमर के होने की जानकारी हुई। जिसपर डॉ. यादव ने एक घंटे के दौरान सफल आपरेशन करके उसके पेट से 14 किलो का ट्यूमर निकाला। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला स्वस्थ बतायी जा रही है।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent