जौनपुर: पीयू फार्मेसी के 10 विद्यार्थी जीपैट में हुए सफल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • कुलपति, कुलसचिव समेत शिक्षकों ने दी बधाई 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में संचालित बीफार्म में अध्ययनरत 10 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीटयूट टेस्ट (जीपैट) में सफलता प्राप्त की। संस्थान के शिक्षक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस जीपैट परीक्षा को एनपीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा आयोजित किया गया था।  इस परीक्षा में प्रतिभाग करने एवं सफलता प्राप्त करने हेतु संस्थान के शिक्षकों द्वारा निरंतर छात्र-छात्राओं को प्रेरित एवं सही दिशा निर्देश प्रदान किये जाते हैं एवं अवकाश होने पर भी छात्रों की सुविधा अनुसार शैक्षणिक एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। 

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की प्रेरणा और विश्वविद्यालय की सुविधा के चलते कुनाल पाण्डेय आल इंडिया रैंक 66, आयुष कुमार रैंक 999, मो. सफे रैंक 999, शिवेंद्र प्रताप रैंक 1359, आदित्य कुमार मिश्र रैंक 2039, रिम्मी लता रैंक 2199, रिषभ शुक्ला रैंक 2674, विनय गुप्ता रैंक 3326, अभिनय शर्मा रैंक 3608, एवं अनुराग विश्वकर्मा रैंक 3692 प्राप्त कर सफल हुए। विद्यार्थियों की सफलता पर कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य, कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उपकुलसचिव, समस्त सहायक कुलसचिव, डॉ राजीव कुमार, डॉ विनय वर्मा, डॉ धर्मेन्द्र सिंह, डॉ नृपेंद्र सिंह, डॉ आलोक दास, डॉ पूजा सक्सेना, विजय मौर्य समेत विश्वविद्यालय के समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने बधाई दी है। 


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें