BREAKING

जौनपुर: बलिदान दिवस पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: बलिदान दिवस पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन 

जौनपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अभिन्न कश्मीर का जो सपना देखा था, आज वह पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने साहसिक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक झटके में कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटा दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी और अभिन्न कश्मीर की सोच सदा प्रेरणादायी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने जनसंघ के रूप मे जो पौधा लगाया था, आज वही भाजपा के रूप में पूरे भारत में अपना मजबूत संगठन तैयार कर लिया है। आज का दिन हम सबके लिए देश के लिए महत्वपूर्ण है। आज ऐसे सपूत का जन्म हुआ, जिनके संकल्प से कश्मीर में धारा 370 हटी। डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी विद्वान, राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जीवन मूल परंपरा संस्कृति के पुजारी थे और उन्होंने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। आज हम सभी कहते हुए प्रसन्न हैं। धारा 370 हटाने के लिए डॉक्टर साहब ने जो बलिदान दिया था हमें गर्व है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उस संकल्प को पूरा किया। राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नित के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। इस अवसर पर सुशील मिश्रा, रवींद्र सिंह राजू दादा, धनन्जय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राम सिंह मौर्या, आमोद सिंह, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, पंकज सिंह जितेंद्र मिश्रा, नरेन्द्र वि·ाकर्मा, अम्बरीशधर, माधव, कृष्णा और  संतोष पाण्डेय, शुभम मौर्या आदि उपस्थित रहे। 

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें