BREAKING

जौनपुर: एसपी के आदेश पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

17 दिन बाद पुलिस ने की कार्रवाई

मडि़याहूँ जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार में 30 मई को मनबढ़ो  द्वारा दुकान में घुसकर मारपीट व लूट के मामले में 17 दिन बाद मडि़याहूँ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर 12 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है। क्षेत्र के बेलवा निवासी राम बहादुर यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 30 मई 2023 को शाम 7:30 बजे उनके भतीजे आशीष व विवेक उर्फ  सनी बेलवा स्थित अपनी मैंगो जूस सब्जी व पान की दुकान पर बैठे थे । इतने में बाजार के ही मनबढ़ किस्म के राजकुमार जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुनील जायसवाल पुत्र गण फूलचंद जायसवाल उर्फ  बगड़ ,आलोक उर्फ  अनुज ,अनुराग पुत्र अनिल ,अनुज कुमार व सुमित कुमार पुत्रगण राज कुमार ,सुरेश चंद्र पुत्र फूलचंद, अभिषेक पुत्र रमाशंकर सोनू पुत्र राजेंद्र व अजय पुत्र अशोक निवासी बरईपार व आकाश दुकान पर पहुंचकर उनके भतीजे से मैंगो जूस पिलाने के लिए कहा। उनके भतीजे ने मैंगो जूस न होने की बात कही तो उक्त लोग गालियां देते हुए दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए उनके भतीजे को लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने दुकान के गल्ले में रखा 9 हजार रूपया भी निकाल लिया। जब आसपास के लोग दौड़े तो उक्त लोग धमकी देते हुए भाग गए। पीडि़त का आरोप है कि उसने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को उसी दिन दिया था लेकिन पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर मडि़याहूँ पुलिस ने 17 जून को मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें