जौनपुर: चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सपा नगर अध्यक्ष व नपा चेयरमैन पति ने लिखा पत्र
शाहगंज जौनपुर। विद्युत आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए और जर्जर तार को बदलकर बंद केबल लगाने के लिए सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद अशर््ाद व नपा चेयरमैन पति विरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा। जिसमें व्यवस्था को सुधारने और नगर की विद्युत सुचारू करने की बात कही। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा नगर अध्यक्ष द्वारा विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में कहा कि टाउन प्रथम फीडर जिसमे नगर के भांदी आदि मोहल्ले में बिजली की सप्लाई होती है। खासकर भांदी की जनता लो बोल्टेज व एक फेज में करंट की सप्लाई न होने के कारण परेशान नजर आ रही है। उपर से विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा अधिक लोड को लेकर परेशान भी किया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था को लेकर जहां खुले तार हो वहां पर बंद केबल तार लगाकर उसे सुचारू रूप से व्यवस्थित कराया जाए। इस मौके पर लालचंद यादव, मुराद अली, अजीज, मोहम्मद फैजान, मसूद हसन, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, बेलाल अहमद, पंकज कुमार गुप्ता, योगेश यादव समेत समस्त नागरिक मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |


