जौनपुर: बाइकों की टक्कर में तीन घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। गैरवाह गांव समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक की आमने सामने हुए जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी विनीत (25) पुत्र राजेश शुक्रवार की दोपहर बाइक से अखंडनगर से घर आ रहा था जैसे ही गैरवाह गांव समीप पहुंचा मोहदीसराय से अखंडनगर जा रहे अपने रिश्तेदार के साथ बाइक सवार आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (25)पुत्र तिलकधारी व सिधाई गांव निवासी रमेश (38) पुत्र देवता दीन की बाइक से जोरदार टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


