नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी एक युवक की गुरु वार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कंट्रोल रु म की सूचना पर पहंुची आरपीएफ ने सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी नीरज राजभर (21) पुत्र शिवकुमार राजभरने गुरु वार की रात अज्ञात ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। भोर में लखनऊ जा रही ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करते हुए आवश्यक लिखा-पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक युवक मानसिक रूप से विछिप्त बताया जा रहा है। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|
 |
Advt.
|