नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के रफीपुर गांव निवासी एक महिला ने मनबढ़ पड़ोसियों पर आतंकित कर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया। क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए महिला ने मनबढ़ पड़ोसियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी को दिए गए प्रार्थना पत्र में रफीपुर गांव निवासी एक अल्पसंख्यक वर्ग की महिला का आरोप है कि उसके चार पांच पड़ोसी उसे लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। रात में उसके घर मे भी घुसकर उसके साथ अभद्रता करते हैं। और मना करने पर उसे गाली-गलौज के साथ धमकी भी देते हैं। पीडि़ता के मुताबिक उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी धमकी भी देते हैं। पीडि़ता ने क्षेत्राधिकारी से जान माल की सुरक्षा करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|