BREAKING

जौनपुर: रिक्त पदों पर नियुक्ति की लेखपाल संघ ने किया मांग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। अध्यक्ष लेखपाल संघ इकाई शाहगंज के अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांगो को पूरा करने की बात रखी। तहसील इकाई उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक तहसील सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में लेखपालों ने खाली पदों को भरने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञापन में लेखपालों ने आए दिन होने वाले निलंबन, आरोप पत्र और स्पष्टीकरण से होने वाले मानसिक शोषण पर भी आपत्ति जताई। अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया की तहसील में 160 पदों के सापेक्ष सिर्फ  90 लेखपाल तैनात है। जिस वजह से एक ही व्यक्ति को कई हल्कों का काम देखना पडता है। इसके अलावा दो लेखपाल को रजिस्टार कार्यालय से संबंध कर दिया गया। उन्होंने इसकी नियुक्ति की मांग की। अध्यक्ष ने बताया की पांच लेखपालों को मई माह में पूरी ड्यूटी करने के बावजूद वेतन नही मिल पा रहा है। जिसकी वजह से लेखपालों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा दो लेखपालों को निलंबन काल का वेतन अभी तक नही मिल पाया है। उन्होंने कुछ लेखपालों के बकाया एरियर को भी भुगतान किए जाने की मांग की। इस मौके पर महामंत्री मृत्युंजय कुंवर विक्रम , उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश बिंद, उपमंत्री रितुराज चौधरी रंजीत सिंह, ओमप्रकाश यादव, बृजकिशोर यादव, राकेश यादव, श्याम सुंदर यादव समेत समस्त लेखपाल मौजूद रहे ।

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें