जौनपुर: ग्राम चौपाल में सरकारी राशन की दुकान का उठा मुद्दा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कोटेदार से त्रस्त ग्रामीणों ने चौपाल में की शिकायत
खेतासराय जौनपुर। विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सैद गोरारी गांव में शुक्रवार की दोपहर ब्लॉक प्रशासन की तरफ से ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की तरफ से प्रत्येक गांव में प्रशासन चला गांव की ओर के तहत गांव की समस्या गांव में समाधान के क्रम में सैद गोरारी गांव में समस्या शिविर का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी शिकायत लेकर समाधान के लिए पहुँचे चौपाल के अधिकारियों ने क्रमवार से ग्रामीणों की समस्या को सुना और निस्तारण का प्रयास किया मौके पर निस्तारण न होने वाली समस्या को नोट करके शीघ्र ही ग्रामीणों को निस्तारण भरोसा दिलाया। चौपाल में सबसे अधिक शिकायत कोटेदार मो. गौहर नाहिद के विरु द्ध अनिमियत्ता बरतने का आरोप लगाते हुए मो. शाहिद, अमृता, सोना देवी, नफीस अहमद व अलाउद्दीन आदि लोगों ने घटतौली व राशन कार्ड से यूनिट कटवाने का आरोप लगाया तथा समय से राशन वितरण न करने की भी शिकायत किया। फिंगर लगाने के कई दिनों तक राशन न दिए जाने की अधिकारियों से शिकायत किया। वृद्ध महिला हनीफा ने वृद्धा पेंशन न मिले की शिकायत किया। ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या से चौपाल के अधिकारियों को रूबरू कराया। जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आ·ाासन दिया। उक्त ग्राम पंचायत को एसएलडब्लू में चयनित होने पर पंचायत सचिव मीना कुमारी ने गांव को स्वच्छ बनाने की अपील किया तथा गांव में साफ-सफाई के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए गांव वालों का सहयोग मांगा। इस अवसर पर एडीओ एसटी विवेक कुमार, ग्राम प्रधान वसीम अहमद, लेखपाल ममता शर्मा, बालपुष्टाहार आंगनवाड़ी की सुपरवाइजर अनीता कुमारी, कृषि विभाग से बीटीएम अ·ानी कुमार आदि शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से कर्मचारी चौपाल में उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)