BREAKING

जौनपुर: एडीओ पंचायत व सचिव को डीएम ने लगाई फटकार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: एडीओ पंचायत व सचिव को डीएम ने लगाई फटकार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जन चौपाल में डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद

सिकरारा जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की देखरेख में शुक्रवार को क्षेत्र के  ग्राम पंचायत नेवढि़या में ग्राम चौपाल ""गांव की समस्या गांव में समाधान'' का आयोजन किया गया। जन चौपाल में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। चौपाल में लगे कैम्प के जरिये  पात्र लाभार्थियों से आवेदन पत्र प्राप्त कर पंचायत सहायक एवं संबंधित विभाग के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया। ग्राम पंचायत में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 670 लाभार्थी है जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है और 15 का ईकेवाईसी नही  हुआ है। मौके पर ही 2 लाभार्थियों का ईकेवाईसी और 9 लोगों का भूमि सत्यापन कराया गया। जिला पूर्ति विभाग के द्वारा 124 अंत्योदय कार्डधारक एवं 430 पात्र गृहस्थी कार्ड धारको  को राशन वितरण किया जा रहा है और आज ग्राम चौपाल में 3 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत प्राप्त हुई की राशन वितरण में घटतौली की जा रही है जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए। शौचालय के संबंध में समुचित जानकारी न दे पाने पर एडीओ पंचायत एवं सचिव को स्पष्टीकरण देने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में  टीकाकरण अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में बने एएनएम सेंटर को संचालित कराना सुनिश्चित करें और उन्होंने सचिव को निर्देशित किया कि कायाकल्प के माध्यम से एएनएम सेंटर में अवशेष कार्य को पूर्ण करवाएं, लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप लगवाए और विद्युत विभाग से समन्वय करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित कराएं। चौपाल में एबीएसए ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में सभी बच्चों को शत-प्रतिशत किताबें वितरित की जा चुकी है। गांव वालों ने अवगत कराया कि उनके गांव में 16 घंटे बिजली मिल रही है उन्हें विद्युत कटौती के संबंध में कोई समस्या नहीं है। गांव में पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा चुका है और आज 18 नए आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिन्हें आज ही ऑनलाइन कराने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। डीएम ने पीडी जयकेश त्रिपाठी को निर्देशित किया कि आवास के जितने आवेदन आए हैं उनके पात्रता की जांच कर ले। साथ ही सचिव को निर्देशित किया कि जो हैंडपंप खराब है उसका सत्यापन कराते हुए रिबोर कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चौपाल में आए गए आवेदन को 1 महीने के भीतर जांच करते हुए पात्रों को लाभ दिलाने का कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें