जौनपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरायख्वाजा के भकुरा मोड़ के पास हुई घटना
करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के समीप गुरु वार रात 11 बजे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इकरामगंज निवासी सभासद सिकन्दर अपने साथी रामाशंकर यादव को लेकर बाइक से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर भीमा यादव के घर आया था। गुरु वार देर रात दोनों भोजन करने के बाद जब घर के लिए 11 बजे वापस निकले तो जैसे ही वह दोनों बाइक लेकर भकुरा मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई और दोनों बाइक लेकर सड़क के बीचो बीच गिर पड़े तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी तथा एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान 50 वर्षीय रामाशंकर यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिकंदर का उपचार हास्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
