BREAKING

जौनपुर: रोड रोलर से दबकर युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरियापुर गांव के मई मोड़ के पास मंगलवार की शाम रोलर पर बैठे युवक के सड़क पर गिर जाने से उसी रोलर से दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी जितेन्द्र गौतम व प्रमोद गौतम दोनों पीडब्ल्यूडी विभाग का रोलर चलाने का कार्य करते थे। शाम को सड़क निर्माण कार्य से लौटते समय घटनास्थल के समीप सरकारी शराब की दुकान के समीप रोलर लेकर रुके थे। रोलर जितेन्द्र चला रहा था जबकि बगल बैटरी के बोनट पर प्रमोद बैठा था। अचानक प्रमोद असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया जिससे चल रहा रोलर से दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के घर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी ली।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें