BREAKING

जौनपुर: पीएम किसान की लैंड सीडिंग का कार्य जल्द कराएं पूर्ण:डीएम | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पीएम किसान की लैंड सीडिंग का कार्य जल्द कराएं पूर्ण:डीएम  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

राजस्व संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम राजस्व संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक कर चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने जनपद में एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे के क्रियान्वयन, अभिलेखों के डायनामिक लिंकिंग के साथ किसानों का डेटाबेस, ग्राम मानिचत्र का भू-संदर्भ, जीआईएस रियल टाइम क्रॉप सर्वे, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना, इंप्लीमेंटिंग कमेटी आदि की समीक्षा की। पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जिन किसानों का तहसील स्तर पर ओपन सोर्स का डाटा भूलेख अंकन की वजह से लंबित है तत्काल उनका डाटा अपलोड कराये जाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों से एग्रीकल्चर सेंसस, वरासत, धारा 24, निस्तारित प्रकरण आदि के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी उपजिलाधिकारियो को निर्देशित किया कि वे स्वयं इसकी समीक्षा करें ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही दैवी आपदा में होने वाली जनहानि की दशा में उप जिलाधिकारी स्वयं जाए या अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजकर राहत वितरण सुनिश्चित कराएं। किसी भी महत्वपूर्ण त्यौहार या आयोजन के पश्चात एक  ब्राीफ नोट तैयार करें जिससे पिछले आयोजन में हुई कमियों का पता लगाकर उन्हें सुधारा जा सके। भूमाफिया  से सम्बन्धित प्रकरण के मामले लंबित ना रहे इसलिए तहसीलवार गठित कमेटी द्वारा इसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर सीडीओ सार्इं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षैबर चौहान, समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त तहसीलदारगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें