जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आकर गायब वृद्ध की हुई थी मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पांच दिन बाद साइकिल व कपड़े से हुई पहचान
थानागद्दी जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी अंतर्गत औवार गाँव के वृद्ध का का ट्रेन से कटकर मृत होने की सूचना पांच दिन बाद मिलने से घर में कोहराम मचा हुआ हैं। पांच दिन से घर से गायब 75वर्षीय वृद्ध बीरबल वर्मा के मृत होने की जानकारी स्वजनो को बुधवार की सुबह हुई। मृतक बीरबल गुप्ता के बेटे प्रशांत वर्मा ने बताया कि उसके पिता घर से साईकिल लेकर बिना बताये पांच दिन पूर्व निकलें हुए थे देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर ढूढ़ने का प्रयास किया गया। जगह जगह फोटो छपवाकर पोस्टर चस्पा किया गया था। बुधवार को कोल्हानामाऊ के एक र्इंट भट्ठा मालिक ने बताया कि वृद्ध को यही देखा गया था जिनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गयी थी। स्वजनो ने बक्शा थाना पर पहुंच जानकारी लिये तो वहाँ रखे सामान साईकिल, चप्पल, गमछा व नीले रंग कि दो लुंगी देख पहचान कर लिये। पुलिस ने बताया कि जीआरपी पुलिस के द्वारा सुचना मिली कि 24जून को शाम चार बजे महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन से एक वृद्ध कि कटकर मौत हो गयी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक करवाई करने के बाद अज्ञात में मुकदमा दर्ज करके शव का अंतिम संस्कार रामघाट में कर मृतक के साथ मिले सामान को पहचान के रूप में रख दिया था। घर से गायब वृद्ध के पांच दिन बाद मौत कि सूचना सुनकर घर में कोहराम मचा हुआ है।
,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
