जौनपुर: एसडीएम ने अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे पर की छापेमारी | #NayaSaveraNetwork
![]() |
ईंट भट्ठे की जांच करती एसडीएम नेहा मिश्रा। |
नया सवेरा नेटवर्क
बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध भट्ठे को किया सीज
एक लाख निर्मित कच्ची ईंटों को कराया गया नष्ट
केराकत जौनपुर। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मंगलवार को क्षेत्र के गगन मार्का ईंट भट्टा देवकली पर श्रम विभाग, जीएसटी विभाग, खनन विभाग व जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ आकस्मिक छापेमारी कर जांच किया। उपजिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उस समय हतप्रभ हो गये, जब जांच में किसी भी विभाग से उक्त भट्ठा पंजीकृत नहीं पाया गया। एसडीएम सुश्री मिश्रा ने बताया कि जांच से पूर्व संग्रह अमीन द्वारा ईंट भट्टा मालिक को अवगत करा दिया गया था कि वह भट्ठे पर उपस्थित रहेंगे। परन्तु मौके पर भट्ठा मालिक अनुपस्थित पाए गए। उनके मोबाइल नंबर पर कई बार सम्पर्क करने का भी प्रयास किया गया। परन्तु उनका मोबाइल स्विच आफ पाया गया। मौके पर दो ट्रैक्टर व ट्राली को कोतवाली केराकत को सुपुर्द कर दिया गया। भट्ठे पर मौजूद मुंशी को निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी के अग्रिम आदेश तक भट्ठे पर कोई भी कार्य निकासी, पथाई, फुंकाई, खरीद, बिक्री का कार्य नहीं किया जायेगा।
सुश्री मिश्रा ने बताया कि मौके पर एक लाख कच्ची ईंट को नष्ट करा दिया गया तथा अग्रिम आदेश तक भट्ठे को सीज कर दिया गया है। इसी प्रकार खुज्जी में आरके ईंट भट्ठा द्वारा एक लाख चौरासी हजार का विनियमन शुल्क,एक लाख जीएसटी चेक दिया गया तथा 16 हजार जिला पंचायत शुल्क भी मौके पर जमा कराया गया। इसी प्रकार बाबा एंड आशीष ईंट भट्ठा खुज्झी द्वारा एक लाख चौवन हजार विनियमन शुल्क का चेक दिया गया। राज ईंट उद्दोग देवकली को चेक किया गया जहां सब कुछ सही पाया गया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |


%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

