नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार को अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्रा की टीम ने (पावर आफ अटानी आशा ज्योति खैनी) सतीश सिंह के साथ पवन किराना स्टोर सरसरा के मालिक भगेलू राम पुत्र सरजू राम निवासी कान्हपुर थाना बरसठी जो एजे तम्बाकू प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों की नकल का रूप से अवैध रूप से बेचने का कारोबार कर रहा है, को नकली आशा ज्योति खैनी 1316 पैकेट के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही धारा 63/65 कापी राइट एक्ट में पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजकुमार यादव, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव शामिल रहे।
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|
 |
Advt.
|