जौनपुर: दो युवकों पर दबंगों ने चाकू से किया हमला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
तेजीबाजार जौनपुर। क्षेत्र के दो युवकों पर बाइक सवार दबंगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चाकू से किये गये हमले में पेट और हाथ में गम्भीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के चरियाही निवासी 25 वर्षीय प्रदीप यादव व राजपुर रूखार निवासी 27 वर्षीय विनोद यादव घर से पंखा बनवाने के लिए अपनी कार से महराजगंज बाजार गये थे जहंा कार खड़ी कर किसी व्यक्ति से बात कर रहे थे कि इसी बीच एक बाईक पर सवार तीन मनबढ़ किस्म के युवक आ गये। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों बदलापुर रोड़ मार्ग स्थित एक दुकान पर पहुंच गये दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच बाइक सवार मनबढ़ किस्म के लोग चाकू से हमला कर विनोद और प्रदीप पर हमला कर दिया जिससे विनोद के पेट व प्रदीप के बाएं हाथ में गम्भीर चोटे आई। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थित गम्भीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर एबीएस चौकी इंचार्ज एसपी तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गये और पीडि़त की तहरीर पर जांच पड़ताल में जुट गये।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
