लखनऊ की तनिषा इण्डोनेशिया में खेलेंगी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नगर में रहने वाली तनिषा सिंह अगले माह इण्डोनेशिया में होने वाली जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। यही नहीं उनका चयन विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी हो गया है। जूनियर एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप सात से 16 जुलाई तक होगी। इसके लिए भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन ने शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा की। सभी खिलाड़ी पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं।
तनिषा सिंह युगल में देश की उम्दा खिलाड़ी हैं। बस्ती की रहने वाली तनिषा ने लखनऊ में रहकर बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग की। फिलहाल वह बेंगलुरु में प्रकाश पादुकोणे से बैडमिंटन सीख रही हैं। तनिषा ने बताया कि उनका सपना ओलंपिक और एशियाई खेल में पदक जीतने का है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रही हैं। उनके आगे इस समय दो बड़ी प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन करने की चुनौती है। पहली एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करने की फिर चीन में ही होने वाली विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में।
![]() |
| Advt. |

