BREAKING

पश्चिम बंगाल: बांकुरा ट्रेन हादसे के कारण 14 ट्रेनें रद्द, जाने पूरा मामला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के बांकुरा के पास रविवार तड़के दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए. ये घटना ओंडा स्टेशन पर हुई. बताया गया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे बांकुरा के पास दो ट्रेनों की टक्कर के बाद दो मालगाड़ियों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. एक मालगाड़ी ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मालगाड़ियों के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये घटना ओंडा स्टेशन पर हुई. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि एक मालगाड़ी के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं. 

रेलवे अधिकारियों के एक बयान के मुताबिक ‘दोनों खाली मालगाड़ियां थीं. दुर्घटना का कारण और दोनों ट्रेनें कैसे टकराईं, यह अभी भी साफ नहीं है.’ इस दुर्घटना से रेलवे के एडीआरए डिवीजन में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. एडीआरए डिवीजन में पश्चिम बंगाल के चार जिले- पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया, बर्दवान और झारखंड के तीन जिले- धनबाद, बोकारो और सिंहभूम शामिल हैं. यह दक्षिण-पूर्वी रेलवे के तहत आते हैं. रेल अधिकारी जितनी जल्दी हो सके अपलाइन को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पुरुलिया एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें इस खंड से आगे बढ़ सकें.

शुरुआती तौर पर यह दुर्घटना सिग्नलिंग से जुड़ी लग रही है. इसके कारण रूट का ट्रैफिक बाधित हो गया है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक सिग्नल ओवरशूटिंग के चलते मालगाड़ी आगे चल रही एक दूसरी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई. दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा कि आज एडीआरए डिवीजन के ओंडाग्राम स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण 14 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 3 का रूट बदला गया और 2 को कम समय के लिए निलंबित किया गया है. 

इस घटना के बारे में दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि ओंडाग्राम स्टेशन पर रेलवे मेंटेनेंस ट्रेन (बीआरएन) की शंटिंग चल रही थी. मालगाड़ी (बीसीएन) लाल सिग्नल से आगे निकल गई और रुकी नहीं और बीआरएन मेंटेनेंस ट्रेन से टकराकर पटरी से उतर गई. करीब 4.05 बजे हुई घटना में 8 वैगन पटरी से उतर गए. रेलवे ट्रैफिक की बहाली का काम चल रहा है. अप मेल लाइन और अप लूप लाइन पहले ही 7.45 बजे बहाल कर दी गई है. यह घटना ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस और दो अन्य ट्रेनों की भीषण ट्रिपल ट्रेन टक्कर के ठीक एक महीने बाद हुई है, जिसमें कम से कम 275 लोगों की जान चली गई थी. 

2 जून को बालासोर जिले में भीषण क्रम में एक के बाद एक तीन ट्रेनें टकरा गईं. बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की दुर्घटना शाम करीब 7 बजे कोलकाता से लगभग 250 किमी दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किमी उत्तर में बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुई. ये दुर्घटना तब हुई जब चेन्नई की ओर जा रही शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस बगल के ट्रैक पर एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई. जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस का पिछला डिब्बा तीसरे ट्रैक पर जा गिरा. तीसरे ट्रैक पर विपरीत दिशा से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें