लखनऊ: महापौर ने चौक क्षेत्र के नालों का फिर किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को चौक क्षेत्र के नालों का फिर से निरीक्षण किया। पिछले महीने निरीक्षण में यहां के नाले काफी गंदे मिले थे। क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा ने खुद नाले में उतरकर गंदगी दिखाई थी। शनिवार को कुछ स्थानों पर नालों की सफाई संतोषजनक मिली। महापौर के निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राव, क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा, मनीष रस्तोगी, जोनल अधिकारी नंदकिशोर, मुख्य अभियंता आरआर संजय कटियार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
महापौर ने कालीचरण स्कूल के पास सद्भावना पुल के किनारे के नाले का निरीक्षण किया तो नाले की दीवार टूटी पाई गई। फुटपाथ धंसा हुआ मिला। इसकी मरम्मत कराने के मेयर ने निर्देश दिए। धौलाकुआं स्थित नाले का काम होता मिला। सफाई संतोषजनक थी। सरकटे नाले के ऊपर पड़े लोहे के ढक्कन को हटवा कर फिर से सफाई कराने के मेयर ने निर्देश दिए। अहमद हुसैन कोठी के पीछे नाले का भी निरीक्षण किया।
यहां भी काम होता मिला। मेडूलाल के पास नाला गंदा मिला। महापौर ने इसे दोबारा साफ कराने का निर्देश दिया। बड़ी काली जी मंदिर के पास खराब ट्यूबवेल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सोंधी टोला स्थित सामुदायिक शौचालय जर्जर मिला। केयरटेकर को आवास खाली करने के निर्देश दिए। इसे तोड़कर यहां पुनः आधुनिक शौचालय बनाने का मेयर ने निर्देश दिया। लोहिया पार्क के पास एक नया आधुनिक शौचालय बनाने को कहा।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


