लखनऊ: यूपी के सतीश ने जीता गोताखोरी में रजत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। देवरिया के गोताखोर सतीश प्रजापति ने बेंगलुरु में हो रही राष्ट्रीय सीनियर गोताखोरी चैंपियनशिप में कीर्ति मिश्रा, उमेश निषाद, राजनारायण सिंह, पुष्पा मिश्रा के दौर की याद दिला दी। इन गोताखोरों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कई पदक जीते। अब सतीश ने बेंगलुरु में दो दिन में दो पदक जीतकर कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को तीन मीटर डाइविंग बोर्ड में रजत पदक जीता।
इसके पहले शुक्रवार को उन्होंने एक मीटर डाइविंग बोर्ड में कांस्य पदक जीता था। सतीश के दमदार प्रदर्शन से 13 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश को एक मीटर डाइविंग बोर्ड में पदक मिला। इससे पहले प्रदेश के हिमांशु तिवारी ने गोताखोरी में पदक दिलाया था। बताते चलें कि सतीश बेंगलुरु में पिछले तीन वर्षों से आर्मी ब्वायज कंपनी एमईजी में अभ्यास कर रहे हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


