BREAKING

जौनपुर: सामुदायिक शौचालय में मुर्गी पालन का आरोप | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सामुदायिक शौचालय में मुर्गी पालन का आरोप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के मोहरियाँव ग्राम पंचायत में स्थित सामुदायिक शौचालय में शौच के बजाय मुर्गी एवं चूहा पालन का कार्य हो रहा है जहां पर साफ सफाई के लिए रखी गई सावित्री समूह की कार्यरत महिला साधना का आरोप है कि उनके द्वारा मना किए जाने के बावजूद शौचालय के बगल मोहरियाँव निवासी गिरीश दुबे पुत्र अवधेश दुबे एवं सविता पत्नी अवधेश दुबे द्वारा मुर्गी पालन के साथ साथ गन्दगी फ़ैलाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाबत मना करने पर वे गाली गलौज करते हुए मारने पीटने की भी धमकी दिए और फोन पर कॉल करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं पर ग्राम प्रधान से फ़ोन पर वार्ता के दौरान जानकारी मिली कि वह लोग विवादित है जहां पर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। मौके पर जाने वाले ब्लॉक के अधिकारियों को भी गाली से नावाजा जाता रहा है। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी स्मिता सेन से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है जिसमें जाँच के लिए ग्राम विकास अधिकारी और बीएमएम व ग्राम प्रधान की टीम गठित की गई है और निर्देशित किया गया है कि मैके पर जांच कर खाली करने के लिए नोटिस जारी करें।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें