BREAKING

जौनपुर: दबंगो ने डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों को पीटा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सादीपुर गांव में गुरु वार की रात दबंगो ने डीजे पर  गाना बजने को लेकर जमकर बारातियों को मारा पीटा। एक युवक का मोबाइल भी छीन लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उक्त गांव निवासी अशोक कुमार गिरी की पुत्री पूर्णिमा गिरी की शादी जलालपुर के लोहगाजर गांव निवासी प्रदीप गिरी पुत्र दिनेश गिरी से तय थी। गुरु वार की रात को जब बारात गांव में आ गयी। द्वारपूजा लगाने के लिए जब बाराती डीजे पर नाचते हुए चलने लगे। तभी गांव के कुछ मनबढ़ व दबंग युवक डीजे पर फरमाइशी गाना बजवाने लगे। जब बारातियों ने कहा कि डीजे वे लाये हैं। उनके मन से गाना बजेगा। इस पर लगभग आधा दर्जन युवक बारातियों को मारने पीटने लगे। कई बाराती व दूल्हे के बड़े भाई को भी चोट आयी। आरोप है कि दंबग लोग लगातर मारपीट कर रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचने के बाद मनबढ़ युवक भाग निकले। बारात में आये वीरेंद्र कुमार पटेल पुत्र श्याम बिहारी पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त युवको द्वारा मोबाइल छीन लेने की तहरीर दिया है। उक्त युवको में एक का बारातियों ने फोटो खींचकर पुलिस को दिया है। देर रात तक गहमा गहमी चलने के बाद शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें