BREAKING

जौनपुर: सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सात दिन तक भागवत कथा से धौरईल गांव रहा भक्तिमय 

सरायख्वाजा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरइल गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का गुरु वार को समापन हुआ।  कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद्भभागवत महापुराण की व्याख्या आचार्य कौशल किशोर पांडेय (सुधाकर) महाराज द्वारा  किया गया। 7 दिनों तक भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया । इस धार्मिक अनुष्ठान के सात वें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रासलीला मथुरा, गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसवध, कुब्जा उद्धार, रु क्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। महाराज ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम से अनुभव आचारण करने को कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से  नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चीर स्मरणीय रहता है। इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने रात भर इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया।  सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूरदराज से काफी संख्या में महिला-पुरु ष भक्तों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

*DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN - KGs, IX & XI (Science, Commerce & Humanities)|  Special Discount Offer: Three Month Fee Discount For Admission In Humanities Only| School Code: 70642 | Affiliation No.: 2131820 | Contact: 9235443353, 8787227589 E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com Website: dalimssjaunpur.com*
Advt.



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें