जौनपुर: मृत्यु भोज तेरहीं का लोगों ने किया बहिष्कार:बृजनाथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जंगीपुर कला में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह
सरायख्वाजा जौनपुर। मृत्यु भोज समाज में फैली हुई कुरीति समाज के लिए अभिशाप है। इसका बहिष्कार होना चाहिए। उक्त बातें करंजाकला ब्लॉक के जंगीपुर कला ग्राम प्रधान बृजनाथ यादव ने अपने भाई की मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि समारोह में कही। जंगीपुर कला ग्राम बृजनाथ यादव ने कहा कि मृत्यु भोज फिजूल खर्ची का जरिया है इससे लोगों को बचना चाहिए। बचे पैसे से समाज में लोगों की मदद करें। दूधनाथ यादव कहा कि रूढ़ीवादी को समूल नष्ट करने के लिए समाज संगठन को संकल्प लेना जरूरी है। मृत्यु भोज का उन्मूलन समाज के हित में है। जंग बहादुर यादव ने कहा कि पहले गंगा के पवित्र जल को घर में पवित्र किया जाता है। अगले दिन त्रयोदशी पर 13 ब्रााह्मणों पूज्यजनों रिश्तेदारों और समाज के लोगों को सामूहिक रूप से भोजन कराना गलत है। पंकज ने बताया कि इतना खर्चीला हो गया कि कई दुखी गरीब परिवारों को इसके कारण कमर टूट जाती है। वह कर्ज के तले दब जाते हैं। नागे·ार यादव (अध्यापक) ने बताया कि गीता में श्रीकृष्ण भगवान ने कहा है आत्मा अजर अमर है। आत्मा का नाश नहीं हो सकता। केवल युगो युगो तक शरीर बदलती है। दिवाकर ने कहा मृत्यु भोज नहीं खाना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में विजयी यादव,अजय कुमार,नन्हे यादव ,मुनि लाल यादव अध्यापक, मकरू यादव,उमाशंकर यादव बीरेंद्र यादव,धीरज, राहुल,नीरज, अजीतयादव शरद यादव शैलेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को मृतक भोज न करने की शपथ भी दिलाई गई।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |



,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)