BREAKING

जौनपुर: बैंककर्मी की हत्या-आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही है जांच,पीएम रिपोर्ट का इंतजार

चंदवक जौनपुर। एचडीएफसी बैंक के कर्मी की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से हुई  मौत के मामले की गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगीं हुई है। आत्महत्या है या हत्या यह पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जहां जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है वहीं मृतक के भाई ज्ञानेश त्रिपाठी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर अन्य पहलुओं पर छानबीन कर रही है। इससे पहले भी यूनियन बैंक की शाखा चंदवक में कार्यरत निजी कर्मी की फरवरी में खानपुर गाजीपुर थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव में हत्या कर दी गई थीं लेकिन उस घटना का आजतक खुलासा नहीं हो पाया। गुरु वार शाम चंदवक गोमती पुल के पास बरमलपुर गांव में नदी के किनारें एचडीएफसी बैंककर्मी 28 वर्षीय मुकेश त्रिपाठी पुत्र राजेश त्रिपाठी निवासी खैरूद्दीनपुर टीचर्स कॉलोनी मडि़याहूं की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। पिस्टल व बैग जहां वहीं पड़ा था तो बाइक पुराने पुल पर खड़ी थी। बैंककर्मी की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगीं हुई है। बैंककर्मी के पास पिस्टल कैसे पहुंची वह खुद लिए था या कोई और था। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। वह पुल पर बाइक खड़ी कर दो सौ मीटर दूर नदी के किनारें कैसे पहुंचा। वह स्वयं गया या किसी ने फोन कर बुलाया। हत्या या आत्महत्या के पीछे वजह क्या हो सकती है इसकी भी पुलिस तहकीकात कर रही है। व्यक्तिगत दुश्मनी या बैंक से लेनदेन में कोई गड़बड़ी का तो  मामला नहीं है। मडि़याहूं से लेकर चंदवक तक इन सभी पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक के भाई ज्ञानेश त्रिपाठी ने हत्या किए जाने की तहरीर दी जिसपर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर इसके दृष्टिगत भी जांच कर रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है। एचडीएफसी बैंक कर्मी से पहले भी यूनियन बैंक शाखा चंदवक के निजी कर्मी हरिहरपुर गांव निवासी स्वतंत्र पांडेय उर्फ  डब्लू की खानपुर गाजीपुर थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव में तीन फरवरी को हत्या कर दी गई थी लेकिन उसका आजतक खुलासा नहीं हो पाया।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN - KGs, IX & XI (Science, Commerce & Humanities)|  Special Discount Offer: Three Month Fee Discount For Admission In Humanities Only| School Code: 70642 | Affiliation No.: 2131820 | Contact: 9235443353, 8787227589 E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com Website: dalimssjaunpur.com*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें