जौनपुर: प्रबुद्ध वर्ग समाज को दिशा देता है:कैलाश सोनी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्ध सम्मेलन को किया संबोधित
मड़ियाहूं जौनपुर। प्रबुद्ध वर्ग समाज का रीढ़ और पथ प्रदशर््ाक होता है। समाज में प्रबुद्ध वर्ग पढ़ा लिखा होता है,उनकी बातों को आम जनमानस बड़ी गंभीरता से सुनता है और उसका पालन करता है, इसलिए प्रबुद्ध वर्ग समाज को दिशा दिखाने वाला वर्ग माना जाता है, उक्त बाते मा.कैलाश सोनी राज्य सभा सांसद ने मडि़याहूं पीजी कालेज के सभागार में लोकसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कही। सांसद बीपी सरोज ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल रहा है। उन्होंने इस 9 साल के कार्यकाल में गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला, उद्योग धंधों आदि से लेकर आम जनमानस को पानी बिजली,राशन शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सरकार ने काम किया है। सरकार ने यदि गरीबों के लिए काम किया तो सीमा पर भी सैनिकों का मनोबल बढाया,यह सब बातें प्रबुद्ध वर्ग के माध्यम से समाज के विभिन्न तबकों में जायेगा। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ,डॉ. अजय सिंह, भैयाराम पटेल, राजेन्द्र सुरेश पाठक प्रधानाचार्य, ब्राह्मदेव तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश सिंह,चंदन केशरी, सुरेन्द्र पाठक,पं.राज कृष्ण शर्मा, शिवशंकर गुप्ता,डा मनोज पटेल,फहमी रिजवी, संदीप द्विवेदी,आशा मौर्या,रवि शंकर दूबे,माता प्रसाद यादव, गिरीश शुक्ला, डॉ.अनिल पटेल, बिनोद सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में समाज का प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहा। कार्यक्रम में सांसद बीपी सरोज ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबुद्ध वर्ग के जिला संयोजक और जिला महामंत्री मछली शहर डॉ.अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राधा कृष्ण तिवारी ने किया।


