जौनपुर: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए सीएससी कर रहा ई केवाईसी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
10 जून तक रोस्टर के अनुसार जिले में चलेगा अभियान
जौनपुर। भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए 22 मई से 10 जून तक जिले मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें किसान सम्मान निधि मे लाभार्थियों के लिए सीएससी द्वारा कैम्प का आयोजन प्रतिदिन अलग-अलग गांवो में लगाया जा रहा है। जिसमे लैंड सिंडिंग डाटा, आधार संशोधन डाटा, एवं जिन लाभार्थियों का सम्मानिनधि का ईकेवाईसी कम्प्लीट नही है वो लोग इस शिविर में पहुंचकर लाभ लें रहें हैँ। जिला कृषि अधिकारी केके ने बताया की 215289 लाभार्थी हैँ जिनका ईकेवाईसी डाटा पेंडिंग है, लाभार्थी प्रत्येक दिन गाँव मेँ लगने वाले कैम्प मे जाकर अपने डाक्यूमेंट मे सुधार करवा सकते है। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अनुराग सिंह ने बताया की जिले मे न्याय पंचयात मंे रोस्टर के अनुसार कैम्प लगाया जा रहा है। जिले के समस्त कॉमन सर्विस सेंटर संचालको को निर्देशित किया गया है की वो अपने ग्राम प्रधान एवं सचिव के सहयोग से अपने-अपने सेंटर पे भी कैम्प लगाके बनाये। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया है की वह अपने गांव मे लगने वाले कैम्प में अवश्य पहुंचें और अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पे जाकर अपना ई केवाईसी अवश्य चेक करवाले जिससे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लाभ मिल सके।


