BREAKING

जौनपुर: महिला के जेवर व जमीन हथियाने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुलिस ने तीन जालसाजों को किया गिरफ्तार 

मछलीशहर जौनपुर। मछलीशहर कस्बे के मोती नगर मोहल्ला निवासी एक महिला को कुछ लोगों ने उसके पति से दुबारा मिलवाने का झांसा देकर उसको बहला-फुसलाकर महिला के जेवरात हथिया लिया और उसकी कीमती जमीन को हड़पने की नियत से अपने नाम मुख्तार ए आम कराने वाले तीन शातिर अभियुक्त को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मोती नगर मोहल्ला निवासी मदीना पत्नी सलीम का पति दूसरी शादी करके दिल्ली में रह रहा है जिससे महिला काफी सदमे में है। इसी का फायदा उठाकर महिला के संपर्क में रहे 3 लोगों ने उसके पति को झाड़-फूंक कर और ताबीज आदि से अपने वश में करके पुन: महिला के पास वापस लाने का झांसा देते हुए महिला को बरगला कर उसके जेवरात हड़प लिए और उसकी कीमती जमीन का बैनामा भी अपने नाम करा लिया। महिला के पुत्र अमन की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त गण के खिलाफ धारा 342 343, 365, 305, 419 ,420, 467 468 471 506 34 412 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर शुक्रवार की तड़के नगर के मीरपुर चौराहे से घटना में शामिल सेबू उर्फ  सरफराज राइन पुत्र निजामुद्दीन और जलालुद्दीन पुत्र शेर मोहम्मद निवासी गण ग्राम कोइरीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर और साहबजादे पुत्र स्वर्गीय पीर मोहम्मद सिरवाड़ा रोड थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे स्विफ्ट डिजायर कार से भागने के फिराक में थे। उनकी जामा तलाशी लेने पर पीडि़त महिला की 2 अदद सोने की अंगूठी, एक चैन, 9 अदद मूल रजिस्ट्री बैनामा दस्तावेज, एक अदद एग्रीमेंट ,एक बेचीनामा, 2 किसान बही और एक चेक बुक और 3 मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरि नारायण पटेल अरविंद कुमार चौहान और ओम प्रकाश प्रजापति शामिल रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें