BREAKING

जौनपुर: डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

परिजनों ने शव रखकर अस्पताल का किया घेराव

जलालपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बे के गोमती मार्केट में भागवत चिकित्सा केंद्र में गुरु वार के दिन एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए आई थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार के दिन प्रसूता की मौत हो गई । परिजनों ने शव क़ो अस्पताल पर रखकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर किसी तरह जाकर मामला शांत हुआ । प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजू देवी उम्र 26 वर्ष पुत्री स्वर्गीय मंगरू गौतम निवासी पुरेंव वैदा पर को गुरु वार के दिन प्रसव पीड़ा होने लगा। परिजनों के साथ गांव की ही आशा कार्यकर्ती किरन के साथ जलालपुर कस्बे में स्थित गोमती मार्केट में प्राइवेट चिकित्सालय भागवत चिकित्सा केन्द्र में डॉ. रोली यादव के यहां लाए। परिजनों के अनुसार डाक्टर द्वारा नार्मल डिलेवरी कराने की बात कहकर 17 हजार रु पए दवा व जांच के नाम पर ले लिया। कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि नार्मल डिलेवरी नहीं हो सकती। इसका आपरेशन करना पड़ेगा और उन्होंने रात्रि में ही आपरेशन करके एक बच्ची को पैदा करवाया । आपरेशन के दौरान अंजू की तबियत बिगड़ने लगी ? अधिक मात्रा में रक्त रुााव होने के करण उसकी स्थिति गम्भीर हो गयी तब डॉ रोली के कहने पर परिजन नगर के एक प्राईवेट नर्सिंग होम में ले गये जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर वापस भागवत चिकित्सा केन्द्र आए और हंगामा करने लगे। डाक्टर रोली हंगामा देख नवजात शिशु सहित एक महिला को अंदर बन्द करके फरार हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा सीएचसी अधीक्षक डॉ आलोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर गेट में बन्द ताले को तुड़वाकर नवजात शिशु एवं महिला को बाहर निकाला और नवजात शिशु को सीएचसी रेहटी की देखरेख में भेजवा दिए। मृतका के भाई की तहरीर पर  पुलिस इंस्पेक्टर राम सरीख गौतम ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात हो कि मृतका दो पुत्रियों परी उम्र सात वर्ष व पलक उम्र पांच वर्ष सहित की मां थी और यह तीसरी डिलेवरी थी। मृतका का विवाह जमैथा अखड़ो गांव निवासी किशन कुमार के साथ हुआ था जो रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते है। वहीं मृतका की माता तारा देवी का रो रोकर बुरा हाल था। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गयी। वहीं पूछे जाने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त हास्पिटल का कोई भी रिकार्ड नहीं है और न ही डॉक्टर को आपरेशन करने का अधिकार है। इसलिए भागवत चिकित्सा केन्द्र को सीज करते हुए अस्पताल संचालक के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें