प्रयागराज: प्री मानसून की फुहार से मौसम हुआ खुशगवार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अब प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। आगामी दो दिनों के भीतर जिले में मानसून के प्रवेश करने की पूरी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र का मानना है कि यूपी के पूर्वी हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अगले 48 घंटे के भीतर इसका असर प्रयागराज में भी देखने को मिलेगा। इससे पहले शनिवार देर शाम एक बार फिर मेघ मेहरबान हुए तो शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई।
इस बारिश को प्री मानसून के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। शुक्रवार को हुई करीब 42 मिमी बारिश और शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दोनों तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान जहां 24 घंटे में 5.2 डिग्री से. लुढ़का वहीं अधिकतम तापमान में भी 2.6 डिग्री से. की गिरावट दर्ज की गई। यह दोनों तापमान क्रमश: 38.0 डिग्री से. और 25.2 डिग्री से. दर्ज किए गए। घूरपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आकाश मिश्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के रास्ते मानसून दस्तक हो चुका है। जल्द ही यह प्रयागराज तक पहुंचेगा।


%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)