BREAKING

बिहार: दूध फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से मचा हड़कंप | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

  • 1 की मौत, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

बिहार। हाजीपुर के वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने की बड़ी खबर है।  वहीं इस घटना में एक मजदूर की मौत हो चुकी है जबकि 30-35 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।  बताया जा रहा है कि जिन मजदूरों की तबीयत ज्यादा खराब थी, उन्हें फिलहाल पटना बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। इस फैक्ट्री में अमोनिया गैस की पाइप फट गई। जिसकी गैस लीक होने की वजह से वहां काम कर रहे 40 से ज्यादा मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई।  फिलहाल सभी मजदूरों को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में एक मजदूर की भी मौत की खबर है। ये हादसा बीते शनिवार देर रात को हुआ है। 

मामले पर वैशाली सीएसपी अग्निशमन विभाग डॉ. अशोक कुमार ने  बताया कि हमें जानकारी मिली कि राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से गैस लीक होने की घटना हुई है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल हमारे पास जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम रिसाव के कारण की जांच कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।  इसके साथ ही मामले पर डॉ। श्याम नंदन प्रसाद, (सिविल सर्जन सदर अस्पताल हाजीपुर) ने जानकारी देते हुए कहा कि, वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई और लगभग 30-35 अन्य का हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। भर्ती मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर है।  

वहीं इस इस घटना को लेकर फैक्ट्री संचालकों की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। पुलिस अफसर ने कहा कि हादसा कैसे और क्यों हुआ? इसके वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले पर पुलिस की छानबीन चल रही है।  इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।




*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें