प्रयागराज: आईसीएआई की भाषण प्रतियोगिता में खुशी विजेता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया(आईसीएआई) की प्रयागराज शाखा की ओर से क्षेत्रीय प्रतिभा खोज भाषण एवं पिच डेक प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सात राज्यों से आए सीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि वाइस चेयरमैन सीआईआरसी सीए नितिन गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए मनीषा बियानी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जयपुर से आई खुशी चौमल, द्वितीय स्थान स्नेहा जैन कोटा, तृतीय स्थान भाटी युवराज सिंह जोधपुर को प्राप्त हुआ। पिच डेक प्रतियोगिता में विजेता कोटा से आए जिग्नेश माथुर एवं आशीष नारायण स्वामी हुए। इस अवसर पर कार्यकारी समिति सदस्य सीए राजेश पांडेय, सीए छात्र संघ अध्यक्ष सीए निधि अग्रवाल, सीए पूजा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सीए मौजूद थे।


,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
