जौनपुर: दबंगों ने मां बेटे को पीटकर किया घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलांव में मंगलवार को सुबह 9 बजे डीजे बजाने को लेकर दबंगों ने द्रौपदी देवी 50 को उसके सिर पर फावड़े से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया तथा घायल महिला के बेटे आशीष नागर 26 को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी केराकत में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति नाजुक देख द्रोपदी देवी को जिला चिकित्सालय हेतु रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार ग्राम नोनमटिया में जल निकासी के विवाद को लेकर दबंगों ने नीलम देवी 30 व उसके ज्येष्ठ पप्पू यादव 37 को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी केराकत में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों मारपीट के मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

