जौनपुर: सड़क दुर्घटना में दो घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी अ·ानी (22) पुत्र मनोज कुमार मंगलवार की सुबह बाइक से दवा लाने के लिए बजार जा रहा था। इमरान गंज बाजार समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। वही दूसरी घटना सरपतहां थाना क्षेत्र के अर्सिया मोड़ समीप बाइक से घर जा रहे भुसौड़ी गांव निवासी जितेंद्र सिंह (45) पुत्र लालमन बाइक से सोमवार की देर रात खड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
![]() |
| Advt. |

