जौनपुर: एटीएम संचालक ने दो चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। नगर के आजमगढ़ मुख्य मार्ग के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित एटीएम को चोरों ने दस दिन के अंदर दो बार निशाना बनाया। लेकिन एटीएम संचालक की सक्रियता के चलते दोनों बार में दो चोरों को पुलिस के हवाले किया लेकिन अभी तक पुलिस ने भागे हुए चोरों को पकड़ने में सफलता नहीं हासिल की। बताते चलें नगर के आजमगढ़ मार्ग पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित एक एटीएम पर चोरों ने एक माह में तीन बार चोरी का प्रयास किया। जिसमें संचालक सुफियान ने दस दिन के अंदर दो बार चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन संचालक दोनों बार एक एक चोर को पुलिस को सौंपा और फरार तीन चोरों को पकड़ने में पुलिस आज तक पुरी तरह से नाकाम हैं। एटीएम संचालक ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली अच्छी नहीं है। किसी दिन चोर बड़ी घटना को अंजाम दे देंगे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


