जौनपुर: रेलवे विजिलेंस की छापेमारी में टिकट दलाल धराया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। रेलवे विजिलेंस लखनऊ टीम की औचक छापेमारी में जंघई आरक्षण टिकट काऊण्टर से एक टिकट दलाल पकड़ा गया। जिसे चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्यवाही से टिकट दलालों मे हडकंप मचा हुआ है। वाराणसी प्रतापगढ़ प्रयागराज रेलवे रु ट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आये दिन टिकट दलाली की शिकायत होती रहती है। शिकायत पर पहंुची सीआईबी लखनऊ की टीम ने जंघई आरक्षण काऊण्टर पर मंगलवार सुबह मडि़याहूं गोला बाजार निवासी मो साहिद को तीन काऊण्टर टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे रेलवे की धारा 143 के तहत न्यायालय मे पेश किया गया। लखनऊ विजिलेंस टीम के एएसआई नागेन्द्र मिश्रा व उनकी टीम के सहयोग में जंघई आरपीएफ इन्सपेक्टर अशोक कुमार, एसआई दीपक कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार वि·ाकर्मा शामिल रहे।

