जौनपुर: वीडीओ की परीक्षा में नकल कराने की योजना बनाते 13 गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सर्विलांस,स्वाट व थाना लाइनबाजार पुलिस ने की कार्रवाई
27 मोबाइल फोन सहित दर्जनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
जौनपुर। जिले की सर्विलांस, स्वाट व थाना लाइनबजार पुलिस द्वारा मंगलवार को नगर के जज कालोनी से 13 लोगों को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब ये लोग वीडीओ की परीक्षा में नकल कराने की योजना बना रहे थे। इनके पास से पुलिस ने 27 मोबाईल फोन, 8 ब्लू टुथ डिवाईस, 15 माइक्रो इयर बड, 14 सीम, 114 बैंक चेक, 64 मूल अंक पत्र व प्रमाण पत्र भिन्न छात्रो के, 2 लैपटाप व 82,860 रूपये व एक स्कार्पियो, एक कार व 5 बाइक बरामद किया है। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कमलेश यादव पुत्र कुहेश यादव निवासी ग्राम सरायभादी थाना तरवा, आजमगढ, राम मिलन यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा, शुभम यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी सराय भादी थाना तरवा, आजमगढ़,किशन जायसवाल पुत्र तुलसी दास जायसवाल निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर, शैलेन्द्र यादव पुत्र शम्भु यादव निवासी गोवरचोत्ता थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर, स्वामीनाथ सिंह यादव पुत्र राम जनम यादव निवासी मटेहू थाना मरदह, गाजीपुर, संजय यादव पुत्र पारस यादव निवासी ओडराई थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर, उत्पल सिंह पुत्र अरिवन्द सिंह निवासी विशुनपुरा थाना अहरौला आजमगढ़, गोविन्द गुप्ता पुत्र प्यारेलाल गुप्ता निवासी रामपुर थाना रामपुर,निहाला सिंह पुत्र चन्द्रमौज सिंह निवासी सकरा थाना रामपुर,अभिषेक उपाध्याय पुत्र राजमनी उपाध्याय निवासी ग्राम सद्दोपुर थाना बक्सा, हिमांशू मौर्या पुत्र राकेश कुमार मौर्या निवासी दरियापुर थाना फूलपुर प्रयागराज,अभितेष मौर्या पुत्र प्रदीप कुमार मौर्या निवासी लिलहट थाना फूलपुर प्रयागराज शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 27 मोबाईल फोन, 8 ब्लू टुथ डिवाईस, 15 माइक्रो इयर बड, 14 सीम, 114 बैंक चेक, 64 मूल अंक पत्र व प्रमाण पत्र भिन्न छात्रो के, 2 लैपटाप, 82,860 रूपये नगग, एक स्कार्पियो, एक कार व 5 बाइक बरामद किया है। पुलिस ने सभी के विरूद्ध मुअसं - 327/23 धारा 34 ,120बी ,420 भादवि व 66 आईटी अधिनियम व 3/9/4/10 उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |



,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)