BREAKING

जौनपुर: 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकताओं ने प्रत्येक बूथ पर एलईडी पर मोदी जी के सम्बोधन को सुना | #NayaSaveraNetwork

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकताओं ने प्रत्येक बूथ पर एलईडी पर मोदी जी के सम्बोधन  को सुना  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज दिनांक 27 जून को प्रातः 10:30 बजे भोपाल में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के साथ "मेरा बूथ सबसे मजबूत" अभियान पर संवाद को बड़ी एलईडी स्क्रीन या टीवी, लैपटॉप, मोबाइल पर कार्यक्रम को सुनें। इसी क्रम में गुलाबी देवी महाविद्यालय पर एलईडी के माध्यम जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने जिला उपाध्यक्ष संदीप सरोज डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा और मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी के उदबोधन को सुने। कार्यक्रम के उपरान्त संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत घर-घर सम्पर्क कर मोदीजी के बेमिसाल 9 वर्ष की उपलब्धिया गिनाई।

इसी कार्यक्रम के तहत राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह के साथ बैजारामपुर मण्डल में बड़ी स्क्रीन पर मोदी जी के उद्बोधन को सुनी और घर-घर सम्पर्क कर मोदी जी के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलब्धियों को गिनाया और आगामी लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भोपाल के रानी कमलपत‍ि स्‍टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद वे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम प‍हुंचे वे यहां से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित कि‍या।उन्होंने कहा कि जनता से जुडाव रखें। मध्‍य प्रदेश की धरती का भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका है। ऊर्जावान मध्‍य प्रदेश की धरती पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यकम का हिस्‍सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है।

उन्होंने कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। भोपाल में आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं। मैं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, मप्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि मैं 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। किसी राजनीतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा। बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है। हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए। इससे ऊपर उठकर समाज में पहचान बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, बूथ कार्यकर्ता के आधार पर बनते हैं। हम वो पार्टी नहीं जो एसी कमरों में बैठकर फतवे जारी करते हैं। बूथ पर भाजपा की पहचान सेवाभावी की होनी चाहिए। इसके लिए छोटे-छोटे काम करने चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया।  उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह लालबहादुर पाल अवनीन्द्र सिंह अनिल गुप्ता विनीत शुक्ला सुबास शुक्ला कृष्ण कांत उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें