BREAKING

सनातन का मजाक | #NayaSaveraNetwork

सनातन का मजाक  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पं.जमदग्निपुरी

हाल ही में एक चलचित्र बनकर आया है नाम है आदि पुरुष! यदि हम चित्र को देखते हैं तो कार्टून जैसा दिखता है|बच्चों को हँसाने रुलाने के लिए बढ़ियां है|मगर जब हम उसके मिथकों को उसके संवाद को देखते हैं तो ये लगता है कि इससे भद्दा और घटिया मजाक सनातन धर्म का कोई हो ही नहीं सकता|

माना कि लेखक उत्पादक निर्देशक आदि अभिव्यक्ति की आजादी जैसे घटिया शब्द का प्रयोग करके अपनी गर्दन छुड़ा सकते हैं,पर क्या यही अभिव्यक्ति वे किसी अन्य धर्म के प्रति व्यक्त कर सकते हैं|नहीं करेंगे|क्योंकि दोगलों में इतना दम ही नहीं है|हाँ अपने सनातन में ऐसे दोगले अनगिनत हैं जो हमारे शास्त्रों धर्मग्रंथो के साथ समय समय पर छेड़ छाड़ करते रहते हैं|ये करते भी हैं तो सरकार और जनता का इन्हें समर्थन भी मिल जाता है|तभी इन दोगलों की हिम्मत बढ़ी हुई है| 

इस आदि पुरुष नामक चलचित्र से एक बात तो साफ हो गई कि भारत में सरकार चाहे जिसकी हो,मानमर्दन हिन्दुओं का और उनके देवी देवताओं पूजनीयों का होता रहा है,हो रहा है,होता रहेगा|

ए मजाक सनातन के साथ आज कोई नया नहीं है|आदि काल से ही होता आ रहा है|तभी तो इन दोगलों का मन बढ़ा हुआ है|जो कुछ भी ऊल जलूल कह दे रहे हैं कर दे रहे हैं|आये दिन कोई प्रवचनकर्ता लेखक कवि जिसकी थोड़ी से पूँछ बढ़ गई है,वह सनातन पर कुठाराघात करने से बाज नहीं आ रहा है|कहीं न कहीं कुछ न कुछ ऊल जलूल बक ही देते हैं|और मजे की बात तो ये अपने ही बक रहे हैं और अपने ही समर्थन में ताली भी बजा रहे हैं|और सरकार पैसा बनाने में मस्त सोई हुई है|

कहने को तो आज हिन्द में हिन्दूवादी सरकार है|जो मंचो से गला फाड़ फाड़ कर कहती फिर रही है कि हम सनातन की रक्षा करने आये हैं|उसी सरकार के शासन में सनातन का इतना बड़ा अपमान इतना बड़ा मजाक समझ से परे है|वैसे तो सरकार अन्य धर्मों के बारे में जो सत्य भी कहता है उसकी बलि ले ले रही है|जैसे नूपुर शर्मा,टी राजा इसके ज्वलंत उदाहरण हैं|तो सनातन का अपमान करने वाले चलचित्र पर अभी तक रोक नहीं लगना इस कथित हिन्दूवादी सरकार के दोगलेपन को उजागर कर रही है|

वैसे तो यह सरकार अपने मतलब वाली बात पर कई बार गुलाटी मारती है|जब देखती है हमारा नुकसान हो रहा है तो सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को भी पलट देती है|जैसे एस सी एस टी ऐक्ट हो या दिल्ली राज्य सरकार को दिया हुआ अधिकार!सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को अध्यादेश लाकर रोंक सकती है तो करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं और उनकी आस्था उनके अराध्य को अपमानित करने वाली चीजों पर अपमानित करने वाले लोगों पर उचित कार्यवाई न करना सरकार की दोगला पंथी को दर्शाता है|

हम लोग सनातन के लिए सड़कों पर इलेक्ट्रिक या प्रिंट मिडिया पर चाहे जितना लड़ मर खप जायें|पर हमारे ही बीच से एक दोगला विद्वान बन के निकलता है|और हमारे शास्त्रों की व हमारी आस्था को रक्तरंजित कर देता है|और मजे की बात यह है कि जितने झंडाबरदार हैं सब मौन हो जाते हैं|जैसे साँप सूँघ जाता है|इसी से इन घटिया और ओछी मांसिकता वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है|

जब हम इतिहास के गर्त में जाते हैं तो पता चलता है कि सनातन को और धर्मों के मानने वालों ने उतना नुकसान नहीं पहुँचाया है जितना सनातन को मानने वाले व न जानने वालों ने पहुँचाया है|जिसका ज्वलंत प्रमाण आज देखने को मिल रहा है|कोई भी अभिव्यक्ति के नाम पर कोई हितचिंतक बनके सनातन की ऐसी तैसी कर रहा है|और हम सब उन्हें बड़का वाला विद्वान मान बैठते हैं|जबकी वो अपने को चमकाकर पैसा बना रहा है हमें मूर्ख बनाकर नामवर बन रहा है|

ऐसे लोग तब तक नहीं मानेंगे जबतक इनकी जमकर बैंड नहीं बजाई जायेगी|आज राम मंदिर बन रहा है|गौरव की बात है|पर उसी राम को अमर्यादित ढंग से चलचित्र में दिखाया जा रहा है,विदूषक बनाकर रख दिया है|इस पर राम मंदिर ट्रस्ट से भी प्रतिकार न आना और दुखद है|हिंदूवादी संगठनो का मौन दुखदाई है|ये मौन क्यों हैं समझ से परे और इनकी आस्था संदेहास्पद है|

इससे तो एक बात स्पष्ट हो रही है कि क्या ये मुखौटा ओढ़े संगठन सिर्फ समाज में जहर घोलने के लिए हैं|या सरकार बनाने बिगाड़ने की अहम कड़ी|या समाज के लिए हैं या समाज का ताना बाना बिगाड़ने के लिए स्लीपरसेल का काम कर रहे हैं|

*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें