जौनपुर: गरीब कल्याण संकल्प के साथ चल रही मोदी सरकार:एसपी सिंह बघेल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केंद्र के 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां
मड़ियाहूँ जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरु द्दीन गंज वार्ड स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर गुरु वार को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि मोदी सरकार के लगातार नौ वर्षों से सेवा ,सुशासन व गरीब कल्याण के रहे हैं । राष्ट्रीय सुरक्षा ,आत्मनिर्भरता, वै·िाक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, सड़क, पानी ,बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों की पहुंच सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक हुई है। आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ पूर्ण पूर्ण आत्मवि·ाास व उत्साह से उत्कर्ष के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी में जहां कई विकसित राष्ट्र अभी तक इसके दुष्परिणाम से उबर नहीं पाए हैं वही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था वि·ा के लिए आदशर््ा बनी है । आधुनिकता और सांस्कृतिक विरासत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी आत्मनिर्भर भारत की ओर संकल्पित भाव से कार्यरत हैं। कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में भाजपा की विचारधारा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाना शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर ,बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। सरकार जनता की आकांक्षाओं की कसौटी पर पूर्ण रु प से खरी उतरी है। हर भारतवासी स्वयं को देश के भीतर एवं बाहर सुरक्षित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर सांसद बीपी सरोज , विधायक डॉक्टर आरके पटेल, जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, राजकृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक डॉ लीना तिवारी ,संतोष मिश्रा, अजय मिश्रा, डॉ. अजय सिंह ,श्याम दत्त दुबे, अखिल प्रताप सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
