जौनपुर: भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
फावड़े से हमला कर की हत्या,गिरफ्तार
मछलीशहर जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायभोगी गांव में गुरु वार को सुबह एक अर्धविक्षिप्त भाई ने फावड़ा से हमलाकर अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। जब तक घर के सदस्य मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद हत्यारोपी भाई को हिरासत में ले लिया। बताते है कि उक्त निवासी श्रद्धा पटेल सुबह करीब छह बजे घर के बाहर बर्तन धुल रही थी। इसी दौरान कुछ ही दूर पर फावड़ा लेकर टहल रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त उसका भाई पवन अचानक उसके पास पहुंच गया और फावड़े से हमला कर अपनी बहन श्रद्धा पटेल (16 वर्ष) को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद हत्यारोपी भाई को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
![]() |
| Advt |
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)