BREAKING

जौनपुर: भाजपा सरकार मदरसे की शिक्षण व्यवस्था को कर रही दुरुस्त:डॉ.इफ्तिखार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भाजपा सरकार मदरसे की शिक्षण व्यवस्था को कर रही दुरुस्त:डॉ.इफ्तिखार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने किया औचक निरीक्षण

बाले कामिल फ़ाजिल डिग्री की मंजूरी के लिए विवि से वार्ता जारी

खेतासराय जौनपुर। यूपी मदरसा परिषद के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद गुरु वार को जिले में मदरसे का निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने खेतासराय इलाके के एक मदरसे का निरीक्षण किया और सम्भ्रांत लोगों से मुलाकात भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मदरसे में दी जाने वाली तालीम को आधुनिक बनाना चाहते है। हालांकि जौनपुर जनपद में एडेड मदरसों की संख्या कुल सत्तरह है। सूबे के मदरसों में सिक्षा का माहौल बनाने के लिए बोर्ड के चेयरमैन दौरा कर रहे है। तय कार्यक्रम से लगभग एक घण्टे देरी से मदरसा दर्सगाह इस्लामी मारूफपुर में निरीक्षण किया। लाइब्रोरी, कक्ष और मदरसा कैम्पस का जायज़ा लिया। इस दौरान चेयरमैन श्री जावेद ने लोगों को सम्बोधित भी किया और कहा कि मुख्य धारा में आने के लिए दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम बहुत ही आवश्यक है। यूपी सरकार मदरसे में अच्छी शिक्षा के लिए कटिबद्ध है। वहीं सुम्बुलपुर में समाजसेवी हाफि़ज़ .खुशर््ाीद अहमद के आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार मदरसे की शिक्षण व्यस्ता को दुरु स्त करना चाहती है, सूबेभर में सरकार ने नज़दीक से जायजा लिया है। पूर्व की सरकारों ने इस पर ध्यान नही दिया है। मदरसा बोर्ड के शिक्षकों की बकाए वेतन पर कहा कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नही है। मदरसा बोर्ड में यूजी और पीजी स्तर की क़ामिल और फ़ाजिल की डिग्री के बाबत कहा कि इन डिग्री धारकों के लिए  वि·ाविद्यालयों से मंजूरी के लिए सरकार की वार्ता जारी है। एक सवाल के जवाब में कहा कि बोर्ड की डिग्री से पासपोर्ट के वेरिफिकेशन में कोई समस्या नही है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से डीएमओ केके मौर्या, पत्रकार हलीम सिद्दीकी, मौलाना राफ़े, अनवार अहमद कासमी, डॉ फखरु द्दीन कासमी, डॉ अबू अकरम समेत अन्य लोग शामिल रहे।

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें