BREAKING

जौनपुर: कौशल विकास मिशन के तहत दी जा रही है फैशन डिजायनर की ट्रेनिंग:नीलिमा कटियार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कौशल विकास मिशन के तहत दी जा रही है फैशन डिजायनर की ट्रेनिंग:नीलिमा कटियार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

महिला एवं बाल विकास उप समिति के सदस्यों ने किया निरीक्षण

जौनपुर। गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास समिति की उप समिति के सदस्यों द्वारा भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्र उद्योग विकास संस्थान प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस  दौरान प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित छात्राओं से प्रशिक्षण की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत रूप से पूछा गया।  छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कानपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि कौशल विकास के तहत फैशन डिजाइनर की जो ट्रेनिंग दी जा रही है, उसको मेहनत से सीखना है, बहुत ही कंपीटिशन का समय है, आपको स्वयं को इस सेक्टर में स्थापित करना है और अपने घर का और जनपद के मान बढ़ाना है। फर्रूखाबाद की विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि आपको यहां ट्रेनर जो भी ट्रेनिंग दे रहे हैं, नई तकनीकों के बारे में बता रहे है, इसका प्रयोग करके आपको अपने पैरों पर खड़े होना है, न कि घर बैठना है। इस अवसर पर समिति के सदस्य हमीरपुर विधायक मनोज कुमार, आगरा विधायक बाबूलाल, सहारनपुर की एमएलसी वंदना वर्मा, शाहजहांपुर विधायक सलोनी तथा बुलंदशहर विधायक ने प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित छात्राओं तथा ट्रेनर्स से ट्रेनिंग के बारे बारीकी से पूछताछ की तथा प्रशिक्षण के प्रति संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रशिक्षण प्रदाता संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें